रांची : नारकीय हुई बेलदार मोहल्ले की हालत

रांची : वार्ड नंबर-45 के डोरंडा बेलदार मोहल्ला की हालत पिछले तीन दिनों से नारकीय बनी हुई है. मोहल्ले की सड़कों पर जमा नाली का गंदा अब लोगों में घरों में घुस जा रहा है. लोगों की मानें तो एक हजार की आबादी वाले इस मोहल्ले पर निगम का ध्यान ही नहीं है. जबकि सड़कों […]

रांची : वार्ड नंबर-45 के डोरंडा बेलदार मोहल्ला की हालत पिछले तीन दिनों से नारकीय बनी हुई है. मोहल्ले की सड़कों पर जमा नाली का गंदा अब लोगों में घरों में घुस जा रहा है. लोगों की मानें तो एक हजार की आबादी वाले इस मोहल्ले पर निगम का ध्यान ही नहीं है. जबकि सड़कों पर जमे इस पानी को हटाने के लिए कई बार वार्ड पार्षद व सुपरवाइजर से संपर्क किया गया. मोहल्ले के लोगों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द हमारे इस समस्या को दूर नहीं कराया गया, तो वे सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >