रांची : नामकुम कैंट में डिफेंस अदालत एक सितंबर को

रांची : नामकुम कैंट के काबराजी अॉडिटोरियम में एक सितंबर को डिफेंस पेंशन अदालत लगायी जायेगी. सुबह साढ़े आठ से शाम चार बजे तक लगनेवाली अदालत में सभी भूतपूर्व सैनिक, उनके आश्रित अौर वीर नारी अपने सभी संबंधित कागजात के साथ पेंशन में हुई त्रुटि को दूर करने के लिए शामिल हो सकते हैं. पीसीडीए […]

रांची : नामकुम कैंट के काबराजी अॉडिटोरियम में एक सितंबर को डिफेंस पेंशन अदालत लगायी जायेगी. सुबह साढ़े आठ से शाम चार बजे तक लगनेवाली अदालत में सभी भूतपूर्व सैनिक, उनके आश्रित अौर वीर नारी अपने सभी संबंधित कागजात के साथ पेंशन में हुई त्रुटि को दूर करने के लिए शामिल हो सकते हैं.
पीसीडीए (पी) इलाहाबाद, सीपीपीसी, पटना अौर अभिलेख कार्यालय के सभी प्रतिनिधि अदालत में उपस्थित रहेंगे. इसके अलावा इसीएचएस पंजीकरण, सैनिक अस्पताल की सुविधाएं, सीएसडी कैंटीन की सुविधाएं का उपयोग किया जा सकेगा. विस्तृत जानकारी के लिए सूबेदार संग्राम बेहरा (7978984013) व नायब सूबेदार प्रभात कुमार (9101166230) से संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >