रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में बन रहे वेंडर मार्केट का नाम ‘अटल स्मृति वेंडर मार्केट’ रखा जायेगा

रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में बन रहे वेंडर मार्केट का नाम अटल स्मृति वेंडर मार्केट होगा. इसके अलावा धुर्वा में स्मार्ट सिटी परिसर के तोरण द्वार का नाम भी अटल द्वार रखा जायेगा. इस कैंपस में एक आदमकद प्रतिमा भी अटल बिहारी बाजपेयी की लगायी जायेगी. उक्त बातें गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने […]

रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम में बन रहे वेंडर मार्केट का नाम अटल स्मृति वेंडर मार्केट होगा. इसके अलावा धुर्वा में स्मार्ट सिटी परिसर के तोरण द्वार का नाम भी अटल द्वार रखा जायेगा.
इस कैंपस में एक आदमकद प्रतिमा भी अटल बिहारी बाजपेयी की लगायी जायेगी. उक्त बातें गुरुवार को मेयर आशा लकड़ा ने कही. श्रीमती लकड़ा निगम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रही थी. मेयर ने कहा कि अटल जी जन-जन के नेता थे. उनके जाने से जो सूनापन आया है, उसे भरा नहीं जा सकता है. इस अवसर पर उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त शांतनु अग्रहरि सहित नगर निगम के 32 पार्षद उपस्थित थे.
आधा घंटा विलंब से शुरू हुआ कार्यक्रम : श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम के लिए 11 बजे का कार्यक्रम तय किया गया था. लेकिन यह कार्यक्रम आधे घंटे विलंब से शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >