सीसीएल की 17 कोयला परियोजनाएं लटकी

नयी दिल्ली : सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया की यूनिट सीसीएल की 4,095.5 करोड़ रुपये की 21 खनन परियोजनाओं में से 17 परियोजनाओं को देरी का सामना करना पड़ रहा है. हरित मंजूरी नहीं मिलने समेत अन्य कारणों की वजह से ये प्रोजेक्ट लटके हैं. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2017-18 में […]

नयी दिल्ली : सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया की यूनिट सीसीएल की 4,095.5 करोड़ रुपये की 21 खनन परियोजनाओं में से 17 परियोजनाओं को देरी का सामना करना पड़ रहा है. हरित मंजूरी नहीं मिलने समेत अन्य कारणों की वजह से ये प्रोजेक्ट लटके हैं. सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट 2017-18 में कहा कि 21 परियोजनाओं में से पारेज ईस्ट और हुरीलोंग परियोजना पर्यावरण और वन मंजूरी नहीं मिलने के कारण शुरू नहीं हो सकी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि कल्याणी ओपन कास्ट प्रोजेक्ट को हरित मंजूरी मिलने के बाद शुरू किया जायेगा. शेष बची 18 प्रोजेक्ट में से, आम्रपाली ओसीपी समय से चल रही है. बाकी 17 परियोजनायें भूमि प्रमाणन, वन मंजूरी, पर्यावरण, कोयला निकासी की समस्या, पुनर्वास मुद्दे और सुरक्षा चिंताओं समेत अन्य कारणों के चलते देरी से चल रही हैं. 31 मार्च तक सीसीएल के तहत 112.85 मिलियन टन (एमटी) की स्वीकृत क्षमता के साथ 21 चल रही और 34 पूर्ण खनन परियोजनाएं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >