रांची : डीएसपीएमयू में अगले माह छात्र संघ चुनाव, तैयारी शुरू

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय(डीएसपीएमयू) में छात्र संघ चुनाव सितंबर में हाेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. रांची कॉलेज से विश्वविद्यालय में अपग्रेड होने के बाद यह पहला छात्र संघ चुनाव होगा. विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर के प्रथम […]

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय(डीएसपीएमयू) में छात्र संघ चुनाव सितंबर में हाेगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. रांची कॉलेज से विश्वविद्यालय में अपग्रेड होने के बाद यह पहला छात्र संघ चुनाव होगा. विश्वविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं.
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सितंबर के प्रथम सप्ताह तक वोटर लिस्ट जारी कर दी जायेगी. विश्वविद्यालय में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव होगा. विश्वविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सचिव व उप सचिव पद के लिए चुनाव होगा. विवि में छात्र संघ चुनाव को लेकर पहले ही कमेटी गठित कर दी गयी है.
कमेटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एसएन मुंडा की अध्यक्षता में बनायी गयी है. विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू डॉ नमिता सिंह को कमेटी का सदस्य सचिव बनाया गया है.
इसके अलावा कुलानुशासक डॉ दिनेश तिर्की, विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डॉ भोला महतो, मानविकी संकाय की संकायाध्यक्ष डॉ माधुरी प्रसाद, डॉ एनके महतो, डॉ मो अयूब, डॉ एके गोविल, डॉ आरके झा, खुर्शीद अख्तर, डॉ जीसी बास्के, डॉ जिंदर सिंह मुंडा, डॉ रामदास उरांव को कमेटी में शामिल किया गया है. विश्वविद्यालय में चुनाव लिंगदोह कमेटी की अनुशंसा के अनुरूप होगा.
छात्र संगठन चला रहे सदस्यता अभियान : छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र संगठन भी सक्रिय हो गये हैं. छात्र संगठनों द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में पिछले दिनों विभिन्न छात्र संगठनों ने सदस्यता अभियान चलाया.
सितंबर के प्रथम सप्ताह तक जारी होगी वाेटर लिस्ट
विवि में सिंडिकेट के गठन की प्रक्रिया शुरू
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सिंडिकेट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिंडिकेट के गठन को लेकर राजभवन व उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सह कौशल विकास विभाग को पत्र लिखा है. सिंडिकेट में सरकार द्वारा मनोनीत पांच सदस्य होते हैं.
इसमें एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के एक-एक शिक्षाविद के अलावा दो महिला प्रतिनिधि होती हैं. इसके अलावा राजभवन द्वारा मनोनीत एक प्रतिनिधि सिंडिकेट के सदस्य होते हैं. सिंडिकेट के लिए दो प्रतिनिधियों का मनोनयन विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा भी किया जाता है. विश्वविद्यालय में सिंडिकेट के गठन के बाद सीनेट के गठन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. विश्वविद्यालय में रिसर्च काउंसिल, एकेडमिक काउंसिल समेत अन्य कमेटी का गठन पहले ही किया जा चुका है.
राशि के लिए रांची विवि को लिखा पत्र
रांची कॉलेज के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अपग्रेड होने के बाद कॉलेज के एकाउंट ए की राशि रांची विवि के अधीन है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एकाउंट ए के तहत बैंक खाता खोल लिया गया है, ऐसे में पूर्व की राशि विवि को स्थानांतरित कर दी जाये.
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में सितंबर में छात्र संघ चुनाव करा लिया जायेगा. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. सितंबर के प्रथम सप्ताह तक वोटर लिस्ट जारी कर दी जायेगी. चुनाव को लेकर कमेटी का गठन पहले ही कर दिया गया है. विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के अनुरूप होगा.
डॉ एनडी गोस्वामी, कुलसचिव, डीएसपीएमयू
विवि में मिड सेमेस्टर 25 से
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट थ्री के समेस्टर तीन व पांच व स्नातकोत्तर के समेस्टर तीन के परीक्षार्थियों का मिड सेमेस्टर 25 अगस्त से होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >