तैमारा : कार से लाखों की मादक सामग्री जब्त

बुंडू : दशम फॉल थाना क्षेत्र के तैमारा के समीप एक कार से दो किलो मादक सामग्री जब्त की गयी है. पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उक्त कार नामकुम थाना क्षेत्र के हुआंगहातु गांव की ओर से निकलकर टाटा की ओर जा […]

बुंडू : दशम फॉल थाना क्षेत्र के तैमारा के समीप एक कार से दो किलो मादक सामग्री जब्त की गयी है. पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उक्त कार नामकुम थाना क्षेत्र के हुआंगहातु गांव की ओर से निकलकर टाटा की ओर जा रही थी.
उक्त मामले को लेकर दशम फॉल थानेदार दिनेश महली ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मादक सामग्री को नारकोटिक्स विभाग में जांच के लिए भेजा है.
जब्त की गयी मादक सामग्री 20 लाख से भी अधिक की बतायी जा रही है. जब्त सामग्री के बारे में चर्चा है कि वह कोकिन या हेरोइन है. थाना प्रभारी ने बताया कि मादक सामग्री की पुष्टि होने के बाद ही सारी चीजों का खुलासा किया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >