रांची : संस्कार भारती ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रांची : शनिवार को यहां स्थानीय बेतार केंद्र में संस्कार भारती रांची महानगर इकाई के सदस्यों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर रांची इकाई के आशुतोष प्रसाद ने जहां उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, वहीं […]

रांची : शनिवार को यहां स्थानीय बेतार केंद्र में संस्कार भारती रांची महानगर इकाई के सदस्यों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर रांची इकाई के आशुतोष प्रसाद ने जहां उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला, वहीं भूपेंद्र नारायण सिंह ने उनके साथ मुलाकात की स्मृतियों को साझा किया.

अवधेश कुमार ने अटल जी को अपना प्रेरणा पुरुष बताते हुए यह कहा कि वह आज अटल जी के अवसान को सह नहीं पा रहे हैं. अपनी बात कहते हुए अवधेश कुमार रो पड़े. इस अवसर पर राकेश रमण ने कहा कि संस्कार भारती के लिए अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि वह अपने सारे निर्णय और निश्चयों को अटल जी की तरह ही सख्ती से लागू कर अपना लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा लेनी चाहिए.

दो मिनट के मौन के बाद शांति मंत्र का पाठ किया गया और फिर सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >