रांची : सूरज गोप ने की थी राजेश पर फायरिंग

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के डुमडुम बाजार में एचइसी के सप्लाइकर्मी राजेश पर सूरज गोप ने फायरिंग की थी. यह जानकारी फायरिंग की घटना में शामिल अजीत गोप ने रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को दी है. घटना में शामिल होने के आरोप में सरेंडर करने वाले बबन तिर्की और अमित तिर्की को […]

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के डुमडुम बाजार में एचइसी के सप्लाइकर्मी राजेश पर सूरज गोप ने फायरिंग की थी. यह जानकारी फायरिंग की घटना में शामिल अजीत गोप ने रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस को दी है. घटना में शामिल होने के आरोप में सरेंडर करने वाले बबन तिर्की और अमित तिर्की को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से अनुरोध किया है.
अजीत गोप ने बताया कि सूरज इलाके में बन रहे एक घर से पैसा लेना चाहता था. इसी को लेकर बाजार में सूरज गोप से राजेश का विवाद हो गया. बाजार में अपराधियों को लोगों ने घेर लिया था. इसी बीच सूरज गोप ने राजेश को गोली मार दी. राजेश को गोली 31 जुलाई को मारी गयी थी. तीन अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >