रांची : लघु उद्योग भारती, रांची जिला ने बुधवार को जेसिया हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया. संगोष्ठी में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के विकास में लघु उद्योग भारती की भूमिका पर चर्चा हुई.
मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल थे. प्रांतीय महामंत्री एचआर जैन ने उद्योगों की समस्याओं पर प्रकाश डाला. अध्यक्षता रांची जिला के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने की. सदस्यों ने कहा कि यहां के अधिकारी क्रय नीति का पालन नहीं करते हैं.
विभिन्न प्रकार के आइएसओ, बिपमा, टर्नओवर आदि के बंधन से यहां के उद्योगों को कार्यादेश नहीं मिल रहा है. सदस्यों ने सीसीएल से संबंधित मुद्दे भी उठाये. मौके पर अंचल पचेरीवाला, दीपक मारू, बिनोद नेमानी, डीएन सिंह, एनसी अग्रवाल, ललित केडिया, पीके घोष, एसके अग्रवाल, नरेश पारिक, प्रभाकर अग्रवाल आदि उपस्थित थे. संचालन लघु उद्योग भारती, रांची के महामंत्री लाल बाबू पटेल और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बीके झा ने दिया.
