रांची : शराब दुकान से तीन लाख रुपये की चोरी

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया स्थित शराब दुकान की शटर का लॉक तोड़ कर चोरों ने नकद तीन लाख रुपये की चोरी कर ली. रुपये दुकान के लॉकर में रखे थे. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को चुटिया थाना की पुलिस जांच के लिए पहुंची. जांच के लिए एफएसएल को बुलाया […]

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र के लोअर चुटिया स्थित शराब दुकान की शटर का लॉक तोड़ कर चोरों ने नकद तीन लाख रुपये की चोरी कर ली. रुपये दुकान के लॉकर में रखे थे. घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को चुटिया थाना की पुलिस जांच के लिए पहुंची. जांच के लिए एफएसएल को बुलाया गया.
खबर लिखे जाने तक मामले में किसी ने चुटिया थाना में चोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी है. पुलिस को चोरी की घटना के प्रति संदेह है. पुलिस के अनुसार जांच के दौरान बताया गया कि शटर के ताले को तोड़ कर चोर अंदर घुसे थे. लेकिन पुलिस को ताला टूटा नहीं मिला.
जांच के बाद एफएसएल की टीम ने भी पुलिस को बताया कि घटनास्थल से चोरी से संबंधित कोई फिंगरप्रिंट या निशान नहीं मिले हैं. इसलिए पुलिस को चोरी की घटना के प्रति संदेह है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >