रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) का स्थापना दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया जायेगा. मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी होंगे.
वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे व अपर निदेशक हर्ष मंगला होंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह नाै बजे होगा, जो दिन के 11:30 बजे तक चलेगा. वहीं कार्यक्रम में रिम्स प्रबंधन अपने स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को सम्मानित भी करेगा. धन्यवाद ज्ञापन अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप करेंगे. मंच संचालन डॉ संजय कुमार करेंगे.
