रांची : ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम, तेरी राहों में जां...

रिम्स ऑडिटोरियम में जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम में बही देशभक्ति गीतों की बयार रांची : रांची प्रेस क्लब व जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन रिम्स के तत्वावधान में रविवार को रिम्स ऑडिटोरियम में जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ मौके पर धनंजय कुमार आजाद ने गीतों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की […]

रिम्स ऑडिटोरियम में जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम में बही देशभक्ति गीतों की बयार
रांची : रांची प्रेस क्लब व जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन रिम्स के तत्वावधान में रविवार को रिम्स ऑडिटोरियम में जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया़
मौके पर धनंजय कुमार आजाद ने गीतों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति की भावना भरी़ धनंजय कुमार आजाद ने देशभक्ति गीत का शुभारंभ ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम, तेरी राहों में जां बिछा जाये हम… से शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने बंदे मातरम्, वंदे मातरम, जिंदगी मौत न बन जाये, संदेश आते हैं, मेरा रंग दे बसंती चोला आदि देशभक्ति गीत सुनाये.
शहीद सरबजीत की पसंदीदा गीत होके मजबूर… धनंजय कुमार आजाद ने पेश किया. देशभक्ति गीतों की धुन व सुर से रिम्स ऑडिटाेरियम ही नहीं, पूरा परिसर देशभक्ति से सराबोर हो गया़ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रोता व सैनिकों की ताली की गड़गड़ाहट बाहर तक सुनाई दे रही थी.
कार्यक्रम में नि:शक्त बच्चों ने भी देशभक्ति गीत पेश कर लोगों का मन मोह लिया. मौके पर खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, न्यायमूर्ति राजेश कुमार व प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह सहित कई विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन सत्यप्रकाश पाठक ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन जेडीए के अध्यक्ष डॉ अजीत कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >