रांची : बलमुचू ने एनजीओ पर पड़ रहे छापों पर एतराज जताया

रांची : पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचू ने एनजीओ पर पड़ रहे सीआइडी छापे पर एतराज जताया है. उन्होंने कहा है कि सरकार ईसाई मिशनरियों को टारगेट कर रही है. एक साजिश के तहत ईसाई मिशनरियों को परेशान किया जा रहा है. विदेशी फंड केवल ईसाई मिशनरियों को ही नहीं आता. कई दूसरे […]

रांची : पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचू ने एनजीओ पर पड़ रहे सीआइडी छापे पर एतराज जताया है. उन्होंने कहा है कि सरकार ईसाई मिशनरियों को टारगेट कर रही है. एक साजिश के तहत ईसाई मिशनरियों को परेशान किया जा रहा है. विदेशी फंड केवल ईसाई मिशनरियों को ही नहीं आता. कई दूसरे संगठनों को भी आता है, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. सरकार राजनीति से प्रेरित हो कर काम कर रही है. अपने वोट बैंक के लिए सांप्रदायिक एजेंडे पर काम कर रही है.

श्री बलमुचु ने कहा कि जांच होनी चाहिए, लेकिन सरकार बताये की पहले की जांच में क्या तथ्य मिले. इस प्रकरण में सीआइडी को ही क्यों लगाया गया. ईसाई मिशनरियों को बदनाम किया जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकार 2019 के लिए समाज को बांटने में लगी है. सारा खेल इसीलिए किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >