रांची़ : गाड़ीखाना चौक के पास महिला से चेन छीनने का किया प्रयास

रांची़ : गाड़ीखाना चौक के पास स्कूटी (जेएच 01सीजेड-3609) सवार दो अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर ढाई बजे एक महिला से चेन छीनने का प्रयास किया़ इस दौरान महिला के शोर मचाने पर गाड़ीखाना चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अपराधियों पीछा किया. इसके बाद अपराधी न्यू मार्केट चौक के पहले एक दुकान के पास […]

रांची़ : गाड़ीखाना चौक के पास स्कूटी (जेएच 01सीजेड-3609) सवार दो अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर ढाई बजे एक महिला से चेन छीनने का प्रयास किया़ इस दौरान महिला के शोर मचाने पर गाड़ीखाना चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अपराधियों पीछा किया. इसके बाद अपराधी न्यू मार्केट चौक के पहले एक दुकान के पास स्कूटी छोड़ कर फरार हो गये. बाद में सुखदेवनगर पुलिस को इसकी सूचना दी गयी़
सुखदेवनगर पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया. स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की तलाश की जा रही है़ हालांकि महिला ने सुखदेवनगर थाना में कोई शिकायत नहीं की है़ ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह ने गाड़ीखाना चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >