रांची : मेगा फूड पार्क के कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ने की दी चेतावनी

रांची : झारखंड मेगा फूड पार्क के कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी है. सभी ने एक स्वर में कहा है कि 10 अगस्त तक वेतन का भुगतान नहीं हुअा, तो नौकरी छोड़ देंगे. इसके बाद पार्क की सुरक्षा की जवाबदेही किसकी होगी, नहीं जानते. गौरतलब है कि मेगा फूड पार्क में इस समय […]

रांची : झारखंड मेगा फूड पार्क के कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ने की चेतावनी दी है. सभी ने एक स्वर में कहा है कि 10 अगस्त तक वेतन का भुगतान नहीं हुअा, तो नौकरी छोड़ देंगे. इसके बाद पार्क की सुरक्षा की जवाबदेही किसकी होगी, नहीं जानते. गौरतलब है कि मेगा फूड पार्क में इस समय 13 कर्मचारी हैं. जिसमें दो सुपरवाइजर, एक को-अॉर्डिनेटर और 10 गार्ड हैं. सुपरवाइजर छोटेलाल शर्मा ने बताया कि पिछले आठ माह से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है. बिना वेतन के कब तक काम करते रहेंगे. घर में राशन-पानी की समस्या हो रही है.
प्रबंधन की ओर से कोई बात करने वाला नहीं है. श्री शर्मा ने कहा कि मेगा फूड पार्क में गाड़ी व भारी मशीनें हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है. अभी शिफ्ट वाइज 10 गार्ड यहां निगरानी करते हैं. पर वेतन न मिलने की वजह से कोई काम नहीं करना चाहता. यही वजह है कि हमने 10 अगस्त के बाद से नौकरी छोड़ने का फैसला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >