रांची : मुंबई की टीम जियो रिसोर्स को मिली ग्रेफाइट खदान

पलामू के लेस्लीगंज में ग्रेफाइट माइंस की हुई नीलामी रांची : खान विभाग द्वारा पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित ग्रेफाइट व क्वार्टज खदान की नीलामी संपन्न करा दी गयी है. मुंबई की कंपनी टीम जियो रिसोर्स ने इसे बेस प्राइस से 75 प्रतिशत अधिक की बोली लगाकर हासिल कर लिया है. खान विभाग द्वारा बेस […]

पलामू के लेस्लीगंज में ग्रेफाइट माइंस की हुई नीलामी
रांची : खान विभाग द्वारा पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित ग्रेफाइट व क्वार्टज खदान की नीलामी संपन्न करा दी गयी है. मुंबई की कंपनी टीम जियो रिसोर्स ने इसे बेस प्राइस से 75 प्रतिशत अधिक की बोली लगाकर हासिल कर लिया है. खान विभाग द्वारा बेस प्राइस 10 प्रतिशत निर्धारित की गयी थी.
गौरतलब है कि लेस्लीगंज स्थित यह खदान 94.521 एकड़ में है. इसमें ग्रेफाइट 0.6669 मिलियन टन व क्वार्टज 0.2375 मिलयन टन भंडार है. सरकार को जितना खनिज बेचा जायेगा, उसके बाजार मूल्य की 75 प्रतिशत राशि मिलेगी. साथ ही रॉयल्टी 14 प्रतिशत, डीएमएफटी फंड में 10 प्रतिशत और एनएमइटी फंड में दो प्रतिशत राशि मिलेगी. विभागीय सूत्रों ने बताया कि 30 वर्षों में एक सौ करोड़ से अधिक की राशि इस खदान से झारखंड को मिलेगी.
दो गोल्ड माइंस व एक आयरन ओर की नीलामी करवा चुकी है सरकार: गौरतलब है कि इसके पूर्व राज्य सरकार रांची जिले के तमाड़ प्रखंड स्थित परासी (देश का सबसे बड़ा सोना खदान) की नीलामी भी करवा चुकी है.
69.240 हेक्टेयर में यह खदान है. परासी में 9.894 लाख टन सोना अयस्क का भंडार है. इस रुंगटा माइंस ने हासिल किया है. वहीं, खान विभाग प. सिंहभूम स्थित पहाड़डिया सोना खदान की नीलामी भी करायी जा चुकी है, जिसे मेस्को कंपनी ने हासिल किया. इसके बाद राज्य सरकार द्वारा हाल ही में प. सिंहभूम स्थित भनगांव आयरन ओर माइंस की नीलामी करायी गयी.
इसे जिंदल समूह की साउथ-वेस्ट माइनिंग कंपनी ने 89 प्रतिशत अधिक बोली लगाकर हासिल किया. गौरतलब है कि झारखंड ने पहली बार सफलतापूर्वक लौह अयस्क की नीलामी संपन्न करवायी. भारत सरकार की संस्था एमएसटीसी द्वारा इ-अॉक्शन के माध्यम नीलामी की प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. आयरन ओर की नीलामी से झारखंड को11536 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >