रांची : राजधानी के कई इलाकों में पानी के लिए त्राहिमाम

रांची : राजधानी के बड़े इलाके में पानी के लिए त्राहिमाम की स्थिति हैं. रातू रोड, अपर बाजार, हरमू रोड, किशोरगंज, सरकुलर रोड, पिस्का मोड़, लालपुर, करमटोली, मोरहाबादी समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है. सुबह से ही लोग पानी का इंतजाम करने के […]

रांची : राजधानी के बड़े इलाके में पानी के लिए त्राहिमाम की स्थिति हैं. रातू रोड, अपर बाजार, हरमू रोड, किशोरगंज, सरकुलर रोड, पिस्का मोड़, लालपुर, करमटोली, मोरहाबादी समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है.
सुबह से ही लोग पानी का इंतजाम करने के लिए परेशान हो रहे हैं. पड़ोस के कुएं और बोरिंग वाले घरों से लोगों को पानी ढोना पड़ रहा है. स्कूली बच्चे और आॅफिस जाने वाले लोग पानी की किल्लत से सबसे अधिक परेशान हैं. बच्चों की स्कूल बसें छूट रही हैं.
इसलिए नहीं मिल रहा है पानी : इस बारे में पूछे जाने पर रुक्का फिल्टरेशन प्लांट के प्रभात कुमार ने बताया कि रुक्का के वाइ जंग्शन में लीकेज की वजह से पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है. सोमवार को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी. मरम्मत का काम जारी है. पूरी होने के बाद पानी की नियमित आपूर्ति की जा सकेगी.
उन्होंने बताया कि हटिया लाइन के नये प्लांट में तकनीकी खराबी का असर भी जलापूर्ति पर पड़ा है. अब वहां दो मोटर ने काम करना शुरू कर दिया है. जल्द ही नियमित आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी. रातू रोड और अपर बाजार इलाके में पानी की आपूर्ति की जा रही है. सोमवार को सुबह छह से 11 बजे तक बूटी जलागार से पानी की आपूर्ति की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >