रांची : योजना पूरी करने के लिए 25 दिसंबर तक का समय

रांची : भारतीय विमानन प्राधिकार के निदेशक डॉ पीआर रंजन ने बुधवार को बोकारो का दौरा किया. उन्होंने बोकारो में बन रहे एयरपोर्ट परिसर के विस्तार कार्यक्रमों की समीक्षा की. कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से प्राधिकार बोकारो में एयरपोर्ट के रनवे और अन्य सुविधाओं का विस्तार कर रहा है. यहां से विभिन्न शहरों […]

रांची : भारतीय विमानन प्राधिकार के निदेशक डॉ पीआर रंजन ने बुधवार को बोकारो का दौरा किया. उन्होंने बोकारो में बन रहे एयरपोर्ट परिसर के विस्तार कार्यक्रमों की समीक्षा की. कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से प्राधिकार बोकारो में एयरपोर्ट के रनवे और अन्य सुविधाओं का विस्तार कर रहा है. यहां से विभिन्न शहरों के लिए 72 सीटों वाले एटीआर विमान का परिचालन किया जायेगा. डॉ रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से बोकारो एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर 25 दिसंबर तक की मोहलत दी गयी है. विस्तारीकरण योजना को लेकर निविदा और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं.
कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बोकारो एयरपोर्ट में अग्निशमन और सुरक्षा में सहयोग किया जायेगा. बोकारो इस्पात संयंत्र की जमीन पर यह एयरपोर्ट बनाया जा रहा है. निरीक्षण के क्रम में प्राधिकार के इंजीनियरिंग हेड सिमरदीप सिंह समेत बोकारो के उपायुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल अधिकारी, जिला वन अधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.
देवघर एयरपोर्ट का काम जल्द होगा शुरू : डॉ रंजन ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट का काम भी जल्द शुरू हो जायेगा. एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद निविदा निकाली गयी थी. इसको लेकर कंपनी का चयन भी कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि छोटे शहरों में क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी शुरू करने की योजना को लेकर ये प्रयास किये जा रहे हैं. इसकी निगरानी क्षेत्रीय स्तर पर प्राधिकार के अधिकारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >