रांची : ज्वेलरी दुकान में फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग चौक के समीप हुई शिवचंद्र ज्वेलरी दुकान में फायरिंग केस में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है. पुलिस ने इस केस में बुधवार की देर रात छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एक अपराधी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उनकी निशानदेही पर कुछ […]

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग चौक के समीप हुई शिवचंद्र ज्वेलरी दुकान में फायरिंग केस में पुलिस खुलासे के करीब पहुंच चुकी है. पुलिस ने इस केस में बुधवार की देर रात छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एक अपराधी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.
उनकी निशानदेही पर कुछ अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है. उल्लेखनीय है कि बाइक से आये तीन अपराधी ज्वेलरी दुकान में घुसे थे़ अपराधी लूटपाट में कामयाब हो पाते, इससे पहले ही दुकान के कर्मी सुनील कुमार ने इसका विरोध शुरू कर दिया़ तब अपराधियों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग में गोली दुकान की छत में लगी थी. घटना के बाद अपराधी के हाथ से सुनील ने पिस्टल छीन लिया था. इसके बाद अपराधी वहां से बाइक छोड़ कर भाग निकले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >