रांची : पुत्र ने फोन कर पिता से मांगे 46 हजार, पिता को हुई अपहरण की आशंका

रांची : कांटा टोली स्थित एक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़ने के लिए रोहतास से आये युवक फुलेंद्र ने अपने पिता को जब फोन कर 46 हजार रुपये मांगे, तब उसके पिता को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी. उन्हें लगा कि उनका पुत्र रांची जाकर किसी मुसीबत में फंस गया है. संभवत: नौकरी के लिए […]

रांची : कांटा टोली स्थित एक नेटवर्किंग कंपनी से जुड़ने के लिए रोहतास से आये युवक फुलेंद्र ने अपने पिता को जब फोन कर 46 हजार रुपये मांगे, तब उसके पिता को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी.
उन्हें लगा कि उनका पुत्र रांची जाकर किसी मुसीबत में फंस गया है. संभवत: नौकरी के लिए रांची बुला कर किसी ने उसका अपहरण कर लिया है. फुलेंद्र कुमार के पिता से मामले की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी राज कुमार ने तत्काल मामले में कार्रवाई की और फुलेंद्र को बहू बाजार के पास से बरामद कर लिया.
उसके साथ उसका दोस्त सुनील भी था. सिटी डीएसपी ने बुधवार को दोनों से पूछताछ भी की. लेकिन किसी तरह से अपहरण की बात सामने नहीं आयी. पुलिस के अनुसार फुलेंद्र 20 जुलाई को रांची आया था. वह पटना निवासी सुनील के बुलाने पर रांची आया था.
सुनील नेटवर्किंग कंपनी में पहले से काम करता है. कंपनी मूल रूप से कपड़े का नेटवर्किंग बिजनेस करती थी. इससे जुड़ने के लिए 46हजार रुपये लगते हैं. जुड़ने के बाद एक अन्य सदस्यों को जोड़ना होता है. उसने कंपनी से जुड़ने के लिए अपने पिता से फोन कर रुपये मांगे थे. लेकिन वह किसी अनहोनी की आशंका पर घबरा गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >