एचइसी के सप्लाइकर्मी को डुमडुम बाजार में मारी गोली

मारने वाले की पहचान प्रदीप तिर्की के तौर पर की गयी है रांची : एचइसी के सप्लाइकर्मी राजेश मुंडा को डुमडुम बाजार में मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे गोली मार दी गयी. गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. राजेश मूल रूप से धुर्वा थाना क्षेत्र के डुमडुम के निवासी थे. […]

मारने वाले की पहचान प्रदीप तिर्की के तौर पर की गयी है

रांची : एचइसी के सप्लाइकर्मी राजेश मुंडा को डुमडुम बाजार में मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे गोली मार दी गयी. गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. राजेश मूल रूप से धुर्वा थाना क्षेत्र के डुमडुम के निवासी थे. बताया जाता है कि घटना के समय बाजार में कुछ सामान खरीदने आये थे. इसी क्रम में एक व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली मारने वाले की पहचान प्रदीप तिर्की के तौर पर की गयी है. प्रदीप मूल रूप से नगड़ी थाना क्षेत्र के नकिया टूटी का निवासी है. गोली मारने के बाद वह फरार हो गया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इससे पूर्व डुमडुम बाजार पहुंच कर पुलिस ने मौके वारदात का मुआयना किया. हालांकि राजेश मुंडा को गोली क्यों मारी गयी है, यह अभी क्लियर नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >