रांची : कागज में सिमट कर रह गया पॉलिथीन बैन

नगर निगम की ढील से बेअसर हो रहा सरकार का आदेश रांची : राज्य सरकार के आदेश पर रांची नगर निगम ने राजधानी रांची में 15 नवंबर 2017 से पॉलिथीन पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था. शुरुआत के दो महीनों में रांची नगर निगम की सख्ती के कारण शहर की दुकानों से पॉलिथीन […]

नगर निगम की ढील से बेअसर हो रहा सरकार का आदेश
रांची : राज्य सरकार के आदेश पर रांची नगर निगम ने राजधानी रांची में 15 नवंबर 2017 से पॉलिथीन पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था. शुरुआत के दो महीनों में रांची नगर निगम की सख्ती के कारण शहर की दुकानों से पॉलिथीन गायब हो गये थे. दुकानदारों ने भी कार्रवाई के डर से पॉलिथीन में सामान देना बंद कर दिया था. इधर, जैसे ही रांची नगर निगम का अभियान ढीला पड़ा, हालात पहले वाले ही हो गये हैं. अब फल, सब्जी और राशन की दुकानों पर पॉलिथीन धड़ल्ले से मिल रहे हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि पॉलिथीन पर बैन का आदेश कागजी साबित हुआ है.
राजधानी में पॉलिथीन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. अपर बाजार, कोकर और रातू रोड के कुछ होलसेल पॉलिथीन विक्रेता खुलेआम वाहन में पॉलिथीन लेकर दुकानों में डिलिवरी दे रहे हैं. दुकानदार भी खुलेआम इन पॉलिथीनों में ग्राहकों को सामान परोस रहे हैं. जिन दुकानदारों ने जुर्माने और कार्रवाई के डर से पॉलिथीन रखना पूरी तरह बंद कर दिया गया था, उन्होंने अब दोबारा इसका उपयोग शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा शहर के मंदिरों के आसपास भी पॉलिथीन में ही श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री दी जा रही है.
कैरीबैग और पैकिंग पॉलिथीन में उलझा नगर निगम : राज्य सरकार द्वारा पॉलिथीन बैन को लेकर जो एक्ट बनाया गया है, उसमें पॉलिथीन कैरीबैग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है. जबकि पैकिंग के लिए उपयोग होने वाले पॉलिथीन पर किसी प्रकार का रोक नहीं लगाया गया है. सरकार के इस आदेश के आड़ में अब दुकानदार पैकिंग पॉलिथीन से ही सारा कारोबार चला रहे हैं.अभियान निरंतर चल रहा है. लेकिन, दुकानदार सहयोग नहीं कर रहे हैं. दोबारा इस अभियान को तेजी से चलायेंगे.
रामकृष्ण कुमार, सहायक कार्यपालक पदाधिकारी, रांची नगर निगम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >