चान्हो : बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

चान्हो : प्रखंड में मंगलवार की रात को हुई 12 घंटे की लगातार बारिश से किसानों को जहां थोड़ी राहत मिली, वहीं सड़क के ऊपर से बहते पानी, जलजमाव, बिजली के पोल गिर जाने व संपर्क पथ के क्षतिग्रस्त हो जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. लगातार बारिश से निर्माणाधीन एनएच-75 पर ही जलजमाव व […]

चान्हो : प्रखंड में मंगलवार की रात को हुई 12 घंटे की लगातार बारिश से किसानों को जहां थोड़ी राहत मिली, वहीं सड़क के ऊपर से बहते पानी, जलजमाव, बिजली के पोल गिर जाने व संपर्क पथ के क्षतिग्रस्त हो जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
लगातार बारिश से निर्माणाधीन एनएच-75 पर ही जलजमाव व पाटुक तथा बीजुपाड़ा के हाथी पुल के निकट सड़क के ऊपर पानी बहने से यातायात प्रभावित रहा. वहीं महुआटोली को एनएच-75 से जोड़नेवाली कच्ची सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्रामीण परेशान रहे. इधर बुधवार की सुबह पकरियो गांव में बिजली के तार में पेड़ के गिर जाने से एक पोल टूट गया और बिजली गुल हो गयी.
चान्हो-सिलागाईं सड़क पर भी जलजमाव से आवागमन मुश्किल हो गया है. गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसी सड़क का सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण का कार्य दो महीने के अंदर शुरू कराने की घोषणा 17 फरवरी को सिलागाईं में आयोजित वीर बुधू भगत की जयंती समारोह में की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >