बिजली की कमी नहीं, आपूर्ति सामान्य

सिल्ली : दो दिनों से बिजली के खस्ता हाल के कारण सिल्ली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन दो दिनों में 24 घंटे में चार-पांच घंटे भी बिजली नहीं मिली है. सोमवार को भी दिन भर बिजली नहीं रही. रविवार की रात केवल तीन घंटे ही बिजली थी. बिजली […]

सिल्ली : दो दिनों से बिजली के खस्ता हाल के कारण सिल्ली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन दो दिनों में 24 घंटे में चार-पांच घंटे भी बिजली नहीं मिली है. सोमवार को भी दिन भर बिजली नहीं रही. रविवार की रात केवल तीन घंटे ही बिजली थी. बिजली के अभाव में सिल्ली जलापूर्ति योजना से जलापूर्ति बाधित हो रही है.
पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से पानी की लिफ्टिंग नहीं हो पा रही है. जानकारी के मुताबिक पर्याप्त पानी के लिए 12 घंटे मोटर पंप चलना जरूरी है, लेकिन बिजली के अभाव में दो-तीन घंटे ही पंप चल पा रहा है. इस कारण जलापूर्ति में कटौती भी की जा रही है. जिससे लोगों को बरसात में भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >