खदान में लगी आग देख नाराज हुए कोयला सचिव

कोयला सचिव ने किया रामगढ़ में कोल वाशरी का निरीक्षण अधिकारियों को लगायी फटकार, आग बुझाने का दिया निर्देश वेतन से पैसा काटा जायेगा, चार लोगों को सस्पेंड करके जाऊंगा : सचिव कोयला सचिव इंदरजीत सिंह ने रविवार को रामगढ़ में कोल वाशरी का निरीक्षण किया. कोल वाशरी प्लांट का निरीक्षण करने के लिए अंदर […]

कोयला सचिव ने किया रामगढ़ में कोल वाशरी का निरीक्षण
अधिकारियों को लगायी फटकार, आग बुझाने का दिया निर्देश
वेतन से पैसा काटा जायेगा, चार लोगों को सस्पेंड करके जाऊंगा : सचिव
कोयला सचिव इंदरजीत सिंह ने रविवार को रामगढ़ में कोल वाशरी का निरीक्षण किया. कोल वाशरी प्लांट का निरीक्षण करने के लिए अंदर प्रवेश करते समय उनकी नजर रॉ-कोल में लगी आग पर गयी.
वे वाशरी जाने से पहले आग लगने वाले स्थान पर पहुंचे गये. कोयला में लगी आग को देख कर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि आग जब काफी दिनों से लगी हुई है, तो इसे बुझाने का प्रयास क्यों नहीं किया गया.
उन्होंने कहा कि मेरे आने की सूचना के बाद भी आग को नहीं बुझाया गया, तो बाद में इसकी क्या स्थिति होगी. ऐसा नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि मैं चार लोगों को सस्पेंड करके ही जाऊंगा. सभी के वेतन से पैसा काटा जायेगा.
सीएमडी गोपाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव को बताया कि यहां आग को बुझाने के लिए उत्पादन कार्य बंद कर दिया गया है. इस दौरान सचिव श्री सिंह ने रजरप्पा वाशरी, डंपिंग यार्ड, खदान क्षेत्र व डिस्पैच स्थल का निरीक्षण किया. कोयला सचिव ने वाशरी के अंदर कोयले के वॉश,उत्पादन व डिस्पैच की जानकारी ली. उन्होंने कोयला उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >