नेशनल एनेस्थिसिया व ओटी टेक्नोलॉजिस्ट दिवस मना

निगम ने चुटिया में हटाया अतिक्रमण स्वच्छ होटल व रेस्टूरेंट प्रतियोगिता 30 से रांची : नगर निगम 30 जुलाई से 20 अगस्त के बीच स्वच्छ होटल/रेस्टूरेंट प्रतियोगिता आयोजित करेगा. यह जानकारी नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि ने शुक्रवार को दी. वह रांची नगर निगम सभागार में शहर के होटल व रेस्टूरेंट के प्रतिनिधियों के साथ […]

निगम ने चुटिया में हटाया अतिक्रमण
स्वच्छ होटल व रेस्टूरेंट प्रतियोगिता 30 से
रांची : नगर निगम 30 जुलाई से 20 अगस्त के बीच स्वच्छ होटल/रेस्टूरेंट प्रतियोगिता आयोजित करेगा. यह जानकारी नगर आयुक्त डॉ शांतनु अग्रहरि ने शुक्रवार को दी. वह रांची नगर निगम सभागार में शहर के होटल व रेस्टूरेंट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे.
नगर आयुक्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता के तहत बेहतर साफ-सफाई व व्यवस्था वाले होटलों और रेस्टूरेंटों की रैंकिंग जारी की जायेगी. बेहतर रैंकिंग वाले पहले तीन होटल व रेस्टूरेंटों को नगर निगम की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा. बैठक के दौरान होटल संचालकों ने ठोस कचरा प्रबंधन अपनी समस्याएं रखी. इस पर नगर आयुक्त ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. नगर आयुक्त ने कहा कि कांके में रांची नगर निगम का स्लॉटर हाउस शुरू हो गया है. सभी होटल व रेस्टूरेंट संचालकों को वहीं से मीट लेना है. इसका पालन सभी को सुनिश्चित करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >