रांची : आंदोलनकारी मोरचा ने दिया धरना

रांची : झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में बिरसा चौक के समीप धरना दिया. सदस्यों ने कहा है कि 18 साल बाद भी उन्हें मान सम्मान नहीं मिला है. स्थापना दिवस के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं लेकिन आंदोलनकारियों को कोई मदद नहीं दी जा रही है […]

रांची : झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्यों ने मांगों के समर्थन में बिरसा चौक के समीप धरना दिया. सदस्यों ने कहा है कि 18 साल बाद भी उन्हें मान सम्मान नहीं मिला है. स्थापना दिवस के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं लेकिन आंदोलनकारियों को कोई मदद नहीं दी जा रही है अौर न ही शहीदों की विधवा की सुध ली जा रही है. जिससे हजारों आंदोलनकारी परिवार का हाल बुरा है.
सदस्यों की मांग है कि 15 दिनों में सरकार आंदोलनकारियों के लिए पेंशन, शहीदों के आश्रितों के लिए मुआवजा व उनके इलाज के लिए 60 करोड़ रुपया आवंटित करे. शहीदों के आश्रितों को 15 दिनों में उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाये, आंदोलनकारियों की पहचान कर सूची तैयार की जाये, सभी आंदोलनकारी को उनके जिले में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाये. धरना में संयोजक मुमताज खान, सुशीला एक्का, रामशरण विश्वकर्मा, चैतु मुंडा, सीता उरांव सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >