रांची : 2300 दारोगा छह को देंगे योगदान आदेश जारी

रांची : झारखंड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2017 के तहत चयनित दारोगा व परिचारी रैंक के 2300 पदाधिकारी छह अगस्त को योगदान करेंगे. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को आदेश जारी किया गया है. पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) की ओर से निर्गत ज्वाइनिंग लेटर निबंधित डाक के माध्यम से भेजी जा रही […]

रांची : झारखंड संयुक्त पुलिस अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2017 के तहत चयनित दारोगा व परिचारी रैंक के 2300 पदाधिकारी छह अगस्त को योगदान करेंगे. इसको लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को आदेश जारी किया गया है. पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) की ओर से निर्गत ज्वाइनिंग लेटर निबंधित डाक के माध्यम से भेजी जा रही है.
प्रकाशित सूची में अभ्यार्थियों के नाम के सामने अंकित प्रशिक्षण संस्थानों में 06 अगस्त 2018 के पूर्वाह्न 10ः30 बजे नियुक्ति पत्र में दिये गये निर्देशों के अनुसार सभी सामग्रियों के साथ उपस्थित होकर योगदान देने को कहा गया है. जिन्हें किसी कारण नियुक्ति पत्र नहीं मिलता है, उन्हें भी 06 अगस्त को संबंधित संस्थान में योगदान देने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >