रांची : राहुल गांधी को कोर्ट से नोटिस जारी

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने निर्देश भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा द्वारा दायर क्रिमिनल रिविजन पर सुनवाई के बाद जारी किया. इस रिविजन याचिका पर […]

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है.
कोर्ट ने निर्देश भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा द्वारा दायर क्रिमिनल रिविजन पर सुनवाई के बाद जारी किया. इस रिविजन याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट प्रतिवादी का भी पक्ष जानना चाहता है, इसलिए राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है.
गौरतलब है कि पूर्व में नवीन झा की अोर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एसडीजेएम की अदालत में शिकायतवाद दायर किया गया था. इसमें कहा गया था कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की है.
राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा में हत्यारे भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं, जो कांग्रेस में संभव नहीं है. एसडीजेएम की अदालत ने नवीन झा द्वारा दायर शिकायतवाद को खारिज कर दिया था. इसके बाद क्रिमिनल रिविजन दायर कर एसडीजेएम कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >