रांची : रिम्स में अब 21 दिन में मिल जायेगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

रांची : रिम्स में शीघ्र ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र परिजनों को समय पर मिलेगा. इसके लिए रिम्स उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार ने सभी यूनिट इंचार्ज का पत्र भेजा है. पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है कि वह अपने यूनिट में जन्म लेनेवाले और मरने वाले मरीजों का पूरा विवरण समय पर एमआरडी विंग […]

रांची : रिम्स में शीघ्र ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र परिजनों को समय पर मिलेगा. इसके लिए रिम्स उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार ने सभी यूनिट इंचार्ज का पत्र भेजा है. पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है कि वह अपने यूनिट में जन्म लेनेवाले और मरने वाले मरीजों का पूरा विवरण समय पर एमआरडी विंग काे समय पर उपलब्ध करा दें.
यूनिट इंचार्ज को कहा गया है कि अापके द्वारा समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं होने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र परिजनों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. परिजनों को प्रमाण पत्र के लिए चक्कर लगाना पड़ता है. सूत्रों की मानें, तो सबसे ज्यादा देरी वैसे मरीजों के प्रमाण पत्र में होती है, जिसके भर्ती पेपर में कुछ गड़बड़ी रहती है और उसे सुधार के लिए भेजा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >