अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री से मुलाकात में CM रघुवर ने कहा - हज यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्‍ध कराएं

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास से झारखण्ड मंत्रालय में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी के साथ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान तथा झारखण्ड राज्य हज समिति के सदस्यों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने हज समिति के सदस्यों से कहा कि हज यात्रा में जाने वाले यात्रियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने में समिति […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास से झारखण्ड मंत्रालय में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी के साथ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान तथा झारखण्ड राज्य हज समिति के सदस्यों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने हज समिति के सदस्यों से कहा कि हज यात्रा में जाने वाले यात्रियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने में समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाए. समिति ऐसा कार्य करे कि आने वाले समय में लोग याद रखें.

मुख्यमंत्री ने यह उम्मीद जतायी है कि सभी सदस्य अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन करते हुए हज यात्रियों को सुविधा के साथ हज यात्रा कराने में मदद करेंगे. हज समिति के सदस्यों में मो. काजिम कुरैशी, मो. तनवीर अब्बास, मो. गुलाम गौस, मो. फिरोज अंसारी, मो. एकारूल अंसारी, मो. रिजवान खान, मो. फारूक, मो. मोजिबुर रहमान, इकबाल फातमी एवं इरफान अहमद शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >