होटल व रेस्टूरेंट को स्लॉटर हाउस से ही लेना होगा मीट

रांची नगर निगम जल्द ही लागू करेगा नयी व्यवस्था रांची : राजधानी के बड़े होटलों और रेस्टूरेंटों को अब कांके स्थित स्लॉटर हाउस से ही मटन खरीदना होगा. रांची नगर निगम बहुत जल्द यह आदेश जारी करने जा रहा है. नगर निगम के सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने बुधवार को कांके स्थित स्लॉटर हाउस […]

रांची नगर निगम जल्द ही लागू करेगा नयी व्यवस्था
रांची : राजधानी के बड़े होटलों और रेस्टूरेंटों को अब कांके स्थित स्लॉटर हाउस से ही मटन खरीदना होगा. रांची नगर निगम बहुत जल्द यह आदेश जारी करने जा रहा है. नगर निगम के सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने बुधवार को कांके स्थित स्लॉटर हाउस के निरीक्षण के बाद यह बात कही.
श्री कुमार ने कहा : चूंकि स्लॉटर हाउस का मांस पूरी तरह हाइजीनिक है, इसलिए इस व्यवस्था को अनिवार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्लॉटर हाउस में कटे बकरे की शुद्धता शहर में कहीं नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि नगर निगम की योजना है कि एक माह के अंदर शहर के सभी होटल और रेस्टूरेंट इस आदेश का पालन करना शुरू कर दें. इसके बाद अगर कोई सड़क किनारे की दुकान से मटन खरीदता है, तो उस पर कार्रवाई की जायेगी.
डॉक्टरी जांच के बाद काटे जा रहे हैं खस्सी व बकरे
स्लॉटर हाउस में किसी भी खस्सी या बकरे को काटने से पहले उसकी डॉक्टरी जांच की जा रही है. स्लॉटर हाउस में तैनात वेटेनरी के डॉ मनमोहन कुमार ने बताया कि किसी भी पशु का वध करने से पहले उसके शरीर की तापमान की जांच होती है, ताकि पता चले कि कहीं किसी को बुखार तो नहीं है. इसके बाद उसके मूवमेंट, कट निशान, जख्म, प्रेग्नेंसी टेस्ट की जांच की जाती है. जांच में सब कुछ सही पाये जाने के बाद 12 घंटे तक उस जानवर को फास्टिंग में रखा जाता है. काटने से पहले उसे करंट का झटका दिया जाता है. ताकि वह बेहोश हो जाये. खस्सी के काटे जाने के बाद भी उसका गुर्दा, कलेजा व शरीर में जमे शील्ट की जांच की जाती है. ताकि किसी प्रकार के इंफेक्शन होने से उसका पता चले.
पांच मॉडर्न मीट शॉप पर मिल रहा है मटन
स्लॉटर हाउस में कटे बकरे का मांस शहर के पांच अाउटलेट में मिल रहा है. इसमें से एक मीट शॉप स्लॉटर हाउस कांके में ही बनाया गया है. इसके अलावा मोरहाबादी, खेलगांव, कांटाटोली और मधुकम खादगढ़ा में मॉर्डन मीट शॉप का निर्माण किया गया है. इन दुकानों में खस्सी का मीट 500 रुपये प्रति किलो, बकरे का 400 रुपये व बकरी का मीट 300 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रहा है.
तय दर से अधिक की वसूली की बात की लोगों ने
रांची नगर निगम ने स्लॉटर हाउस कांके में ही एक मॉडर्न मीट शॉप का निर्माण किया है. इसके पीछे निगम अधिकारियों का यह तर्क था कि यहां के आसपास के लोग भी आकर उचित मूल्य देकर यहां से हाइजीनिक मीट ले सकें.
लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो इस शॉप में खस्सी के मीट की दर 500 रुपये प्रति किलो के बदले 580 रुपये, बकरे की मीट की दर 400 के बजाय 450 रुपये प्रति किलो की दर से वसूली जा रही है. लोगों की मानें तो इस शॉप में दिन में मीट रहता भी नहीं है. इस कारण यहां मीट खरीदने वाले लोग जो भी आते हैं. उन्हें वापस लौटना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >