मांडर : झाविमो के छह विधायकों के कथित खरीद-फरोख्त को लेकर झाविमो कार्यकर्ताअों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया. इससे पूर्व जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री व झाविमो छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की गयी.
मौके पर जमील मलिक, आबिद अंसारी, सेरोफिना मिंज, नेजाम अंसारी, कुशल खलखो, तस्लीम अंसारी, सुमन मिस्त्री, होसे उरांव, मंगा उरांव, हबीब अंसारी, अर्जुन महतो, इंदु तिग्गा, सरिता तिग्गा, विश्वास उरांव, सेबरन एक्का सहित अन्य मौजूद थे.
उधर चान्हो में भी झाविमो कार्यकर्ताओं ने उक्त मामले को लेकर मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला जलाया. पुतला दहन में मंगलेश्वर उरांव, मो इश्तेयाक, शिव उरांव, अजीत सिंह, शशि साहू, इरशाद खान, एनुल अंसारी, सुजीत साही, मोरहा उरांव, सहदेव भगत, मो लईक, मो मोजीब, राजेंद्र गोप, रुक्मिणी भगत, गोपाल मिंज, कमला देवी, विनोद उरांव, हीरामणि उरांव, सुकरमणि उरांव शामिल थे.
