रांची : दुर्घटना में फट गयी थी दो मरीजों के हृदय की महाधमनी, मेदांता में मिली नयी जिंदगी

रांची : मेदांता अस्पताल में दुर्घटना में घायल होकर आये दो मरीजों को नयी जिंदगी मिली है. मेदांता के कार्डियेक सर्जन डॉ संजय कुमार ने दाेनों मरीजों के हृदय की महाधमनी का सफल आॅपरेशन किया है. डॉ संजय का दावा है कि झारखंड में ऐसा पहला सफल ऑपरेशन किया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना […]

रांची : मेदांता अस्पताल में दुर्घटना में घायल होकर आये दो मरीजों को नयी जिंदगी मिली है. मेदांता के कार्डियेक सर्जन डॉ संजय कुमार ने दाेनों मरीजों के हृदय की महाधमनी का सफल आॅपरेशन किया है. डॉ संजय का दावा है कि झारखंड में ऐसा पहला सफल ऑपरेशन किया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में महाधमनी फंटने 90 फीसदी लोगों की मौत हो जाती है. कुछ तो अस्पताल लाने के क्रम में मर जाते हैं. महानगरों में जहां बेहतर सुविधा है, वहां मरीजों को बचा लिया जाता है. मेदांता में गंभीर दुर्घटना के बाद हजारीबाग व रांची सीसीएल के दोनों मरीज अस्पताल आये.
उसका सीटी स्कैन कर हार्ट की स्थिति की जानकारी ली गयी. मरीज की मुख्य धमनी फटी हुई पायी गयी. इसे मेडिकल साइंस में पोलीट्रामा कहा जाता है. इसके बाद ऑपरेशन किया गया. इसका इंडोवास्कुलर रिपेयर किया गया. वर्तमान में दोनों मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. ऐसे मरीज आजकल ज्यादा देखने को मिल रहा है, क्योंकि दुर्घटनाएं ज्यादा बढ़ गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >