रांची : केंद्र व राज्य सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश

वघर एयरपोर्ट निर्माण काे लेकर निशिकांत दुबे ने दायर की जनहित याचिका, कोर्ट ने एयरपोर्ट निर्माण के बारे में पूछा रांची : झारखंड हाइकोर्ट में देवघर एयरपोर्ट के निर्माण काे लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, […]

वघर एयरपोर्ट निर्माण काे लेकर निशिकांत दुबे ने दायर की जनहित याचिका, कोर्ट ने एयरपोर्ट निर्माण के बारे में पूछा
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में देवघर एयरपोर्ट के निर्माण काे लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, एयरपोर्ट अॉथोरिटी अॉफ इंडिया को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने पूछा कि एयरपोर्ट निर्माण की क्या स्थिति है. एयरपोर्ट के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण कार्य पूरा हुआ या नहीं.
फंड की क्या स्थिति है. 18 एकड़ वन भूमि के अधिग्रहण के लिए फॉरेस्ट क्लियरेंस लिया गया या नहीं. एयरपोर्ट के लिए एप्रोच रोड पर काम होना चाहिए. खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व खंडपीठ को बताया गया कि एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहण क्षेत्र में पड़नेवाले 18 एकड़ वन भूमि को छोड़ कर शेष जमीन का अधिग्रहण हो गया है. फॉरेस्ट क्लियरेंस के लिए पीसीसीएफ को लिखा गया है.
प्रार्थी की अोर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने पक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी निशिकांत दुबे ने जनहित याचिका दायर की है. याचिका में देवघर एयरपोर्ट निर्माण के लिए आवश्यक जमीन का अधिग्रहण व आवंटित राशि का उपयोग करते हुए तेजी से निर्माण की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >