सीआइडी को राकेश सिंह नहीं मिला, फरार घोषित

रांची : व्यवसायी अनूप चावला गोलीकांड में झारखंड और बिहार पुलिस की नजर में चर्चित अपराधी राकेश सिंह की तलाश में छापेमारी कर सीआइडी की टीम जहानाबाद से लौट आयी है. राकेश सिंह अपने घर में नहीं पाया गया और न ही आसपास के लोगों ने उसके संबंध में कोई जानकारी सीआइडी की टीम को […]

रांची : व्यवसायी अनूप चावला गोलीकांड में झारखंड और बिहार पुलिस की नजर में चर्चित अपराधी राकेश सिंह की तलाश में छापेमारी कर सीआइडी की टीम जहानाबाद से लौट आयी है. राकेश सिंह अपने घर में नहीं पाया गया और न ही आसपास के लोगों ने उसके संबंध में कोई जानकारी सीआइडी की टीम को दी. छापेमारी के दौरान जहानाबाद के भवानीचक स्थित उसका घर टूटी-फूटी हालत में मिला. सीआइडी उसकी तलाश में इश्तेहार वारंट लेकर गयी थी.

सीआइडी की टीम को स्थानीय लोगों ने बताया कि वह लंबे समय से अपने घर नहीं आया है. इसके बाद सीआइडी ने उसके घर के बाहर इश्तेहार चिपका कर उसे फरार घोषित कर दिया. उल्लेखनीय है कि अनूप चावला को 29 जून, 2015 को गोली मारी गयी थी. घटना को अंजाम बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया था. दोनों अपराधियों ने कडरू मोड़ स्थित उनके दुकान में घुस कर गोली मारी थी. घटना के बाद अज्ञात के खिलाफ चुटिया थाना में केस दर्ज किया गया था. बाद में यह केस सीआइडी को अनुसंधान के लिए ट्रांसफर कर दिया गया था.

जानकारी के अनुसार राकेश सिंह का नाम पूर्व में सूरत के अरबपति व्यवसायी सोहेल हिंगोरा अपहरण केस, चुटिया से व्यवसायी मदन सिंह के पुत्र और एक अन्य युवक के अपहरण में सामने आ चुका है. इसके अलावा उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य मामले पहले से दर्ज हैं. वह पहले से चंदन सोनार गिरोह के लिए काम करता है. पूर्व में वह चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर 2 इलाके में रहता था. लेकिन लंबे समय से उसे चुटिया के लोगों ने भी नहीं देखा है.
अनूप चावला गोलीकांड
राकेश सिंह के जहानाबाद स्थित घर पर छापेमारी कर लौटी सीआइडी टीम
डोरंडा से युवती को लेकर फरार पति के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >