रांची : दिसंबर तक शत-प्रतिशत विद्यालयों का विद्युतीकरण

रांची : केंद्रीय शिक्षा सचिव डॉ वीणा रे ने गुरुवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, ऊर्जा विभाग व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. उन्होंने राज्य के 19 पिछड़े जिले में शिक्षा की स्थिति में सुधार को लेकर तय मानक की स्थिति की जानकारी ली. विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली […]

रांची : केंद्रीय शिक्षा सचिव डॉ वीणा रे ने गुरुवार को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग, ऊर्जा विभाग व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की. उन्होंने राज्य के 19 पिछड़े जिले में शिक्षा की स्थिति में सुधार को लेकर तय मानक की स्थिति की जानकारी ली. विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली की स्थिति की जानकारी ली.
ऊर्जा विभाग की ओर से बताया गया कि दिसंबर तक राज्य के शत-प्रतिशत विद्यालयों के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. राज्य के शत-प्रतिशत विद्यालयों में शौचालय का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है.
राज्य में महिला साक्षरता की दर बढ़ाने को कहा गया है. राज्य के 19 पिछड़े जिलों में महिला साक्षरता की स्थिति की शिक्षा सचिव ने जिलावार जानकारी ली. राज्य की ओर से स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह, पंचायती राज विभाग के सचिव विनय चौबे, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी राहुल पुरवार व अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >