रांची से बंद विमान सेवाएं शीघ्र शुरू की जायें : चेंबर

रांची : बिरसा मुंडा विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को एयरपोर्ट परिसर में हुई. अध्यक्षता सांसद सह विमानपत्तन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रामटहल चौधरी ने किया. झारखंड चेंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने रांची एयरपोर्ट से हाल में देश के प्रमुख शहरों के लिए बंद की गयी विमान सेवाओं को शीघ्र चालू करने की मांग […]

रांची : बिरसा मुंडा विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को एयरपोर्ट परिसर में हुई. अध्यक्षता सांसद सह विमानपत्तन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रामटहल चौधरी ने किया. झारखंड चेंबर अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने रांची एयरपोर्ट से हाल में देश के प्रमुख शहरों के लिए बंद की गयी विमान सेवाओं को शीघ्र चालू करने की मांग की.
चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि विमानन कंपनियां पैसेंजर कम होने का हवाला देकर विमान सेवाएं बंद कर रही हैं. पिछले वर्ष की तुलना में रांची एयरपोर्ट से यात्रियों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. हाल में भुवनेश्वर और हैदराबाद की सेवाएं बंद होने से लोगों को कठिनाई हो रही है. रांची से अहमदाबाद, देहरादून, वाराणसी, लखनऊ, चेन्नई, गोवा, रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध कराने की भी आवश्यकता है.
अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा से इंटरनेशनल रडार में रहेगा झारखंड : उप समिति के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अब 24 घंटे ऑपरेशनल है. लेकिन अब तक यहां से कोलकाता-पटना के लिए वर्तमान में पर्याप्त विमान सेवा नहीं है. अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने से झारखंड इंटरनेशनल रडार में रहेगा. हालांकि, इंडिगो और गो एयरवेज की कई अंतरराष्ट्रीय विमान हैं.
इन्हें कोलकाता से रांची विस्तारित कर दिया जाये. इस पर सांसद रामटहल चौधरी ने एयरलाइंस कंपनियों को रांची से अन्य प्रमुख शहरों के लिए सीधी विमान सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र विचार करने का निर्देश दिया. बैठक में हटिया विधायक नवीन जायसवाल, उपाध्यक्ष सोनी मेहता, एयरलायंस के प्रतिनिधि, एसएसपी और उपायुक्त आदि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >