रांची : सभी जिले में शुरू करें कंगारू केयर मदर यूनिट : निधि खरे

रांची : नवजात की देखभाल व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कंगारू मदर केयर (केएमसी) यूनिट शुरू करने का निर्देश दिया है. एक महीने की समय सीमा में राज्य के चौबीसों जिले में इसे शुरू करने का उन्होंने निर्देश दिया है. इस यूनिट में मां अपने […]

रांची : नवजात की देखभाल व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे ने कंगारू मदर केयर (केएमसी) यूनिट शुरू करने का निर्देश दिया है. एक महीने की समय सीमा में राज्य के चौबीसों जिले में इसे शुरू करने का उन्होंने निर्देश दिया है.
इस यूनिट में मां अपने बच्चे को सीने से लगाकर रखती है, जिससे बच्चा मां का दूध आसानी से पी पाता है. ये केंद्र सभी जिला अस्पतालों या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित किये जायेंगे. हालांकि अभी कर्मचारियों की ट्रेनिंग के बाद पांच जिलों में इसे प्रारंभिक तौर पर शुरू किया गया है. प्रधान सचिव निधि खरे मंगलवार को नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में नवजात शिशु देखभाल से संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं.
प्रधान सचिव ने राज्य के सभी सिविल सर्जन को जल्द से जल्द स्टाफ नर्स की नियुक्ति करने का निर्देश भी दिया. शिशु स्वास्थ्य की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए निर्णय लिया गया कि विभाग के ऐसे चिकित्सक जो स्वेच्छा से शिशु स्वास्थ्य में अपनी सेवा देना चाहते हैं, उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >