अनगड़ा : 546 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गयी

असहाय वृद्धों के बीच धोती-साड़ी का वितरण मैट्रिक में प्रथम आनेवाली छात्राअों को सलवार सूट अनगड़ा : वनवासी कल्याण केंद्र रांची महानगर समिति द्वारा रविवार को बीसा गांव में 251वां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन महानगर अध्यक्ष सज्जन सर्राफ, बीसा मुखिया मानेश्वर मुंडा व ग्राम प्रधान उमेश कुमार बड़ाइक ने किया. […]

असहाय वृद्धों के बीच धोती-साड़ी का वितरण

मैट्रिक में प्रथम आनेवाली छात्राअों को सलवार सूट

अनगड़ा : वनवासी कल्याण केंद्र रांची महानगर समिति द्वारा रविवार को बीसा गांव में 251वां नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन महानगर अध्यक्ष सज्जन सर्राफ, बीसा मुखिया मानेश्वर मुंडा व ग्राम प्रधान उमेश कुमार बड़ाइक ने किया. शिविर में नेत्र, हड्डी व स्त्री राेग सहित आम बीमारी से पीड़ित कुल 546 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा दी गयी.

शिविर में गरीब व असहाय वृद्धों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया गया. साथ ही मैट्रिक परीक्षा में प्रथम आनेवाली छात्राओं को सलवार सूट दिया गया. मरीजों की जांच सदर अस्पताल रांची के उपाधीक्षक डॉ एके झा, डॉ मुरली मनीष, डॉ पीडी सिंह, डाॅ नीलम सक्सेना, डॉ राजशिला सिंह, डॉ उमेश प्रसाद जायसवाल, डॉ उषा पांडेय, डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ रश्मि प्रसाद, डॉ नदीम, डॉ कश्मीरा जिलानी, डॉ अमर कुमार,

डॉ अर्चना, डॉ बिनोद दास, डॉ सीएसपी वैश्य, डॉ कुमार सौरव, डॉ अभिषेक विश्वकर्मा, डॉ जयदीप कुमार चौधरी, डॉ संजीव कुमार ने की. शिविर में जांच के लिए बीसा, बेंती, टुंगरीटोली, गेतलसूद, बनादाग, ब्लौरा, कडरूटोली, नयाटोली के आदिवासी मरीज पहुंचे थे. मौके पर सीसीएल के चेयरमैन गोपाल सिंह, किशोरीलाल चौधरी, प्रणय दत्त, सेवाराम महतो, राजेंद्र शाही मुंडा, कमलाकांत मुंडा, सत्यदेव मुंडा, बरतू भोगता, संजय भोगता, हर्ष भोगता, बन्नू बेदिया, कार्तिक बेदिया, विजय मुंडा, विजय केसरी, सीताराम पोद्दार, बीएन झा, केपी शर्मा, काशी प्रसाद टिबड़ेवाल, बेनी प्रसाद, परशुराम कोरिया, निरंजन सर्राफ, हिरेंद्र सिन्हा, रिझू कच्छप, डॉ सुखी उरांव, सुरेश चौधरी, विनय मोदी, प्रभु सिंह, इंदु जुल्का, संजय केडिया, सनत सिन्हा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >