रांची : रिम्स में कल से तैनात हो जायेंगे सैप के 30 जवान

रांची : रिम्स में एक जुलाई से कई महत्वपूर्ण वार्ड में सैप के जवानों की तैनाती कर दी जायेगी. शनिवार को सैप के 30 जवान रिम्स में आ जायेंगे. जवानों को आने के बाद उनके तैनाती स्थल की जानकारी दी जायेगी, जिससे अगले दिन जवानों को ड्यूटी करने में परेशानी नहीं हो. इधर, जवानों के […]

रांची : रिम्स में एक जुलाई से कई महत्वपूर्ण वार्ड में सैप के जवानों की तैनाती कर दी जायेगी. शनिवार को सैप के 30 जवान रिम्स में आ जायेंगे. जवानों को आने के बाद उनके तैनाती स्थल की जानकारी दी जायेगी, जिससे अगले दिन जवानों को ड्यूटी करने में परेशानी नहीं हो.
इधर, जवानों के रहने के लिए रिम्स प्रबंधन ने डेंटल कॉलेज में अस्थायी बैरेक का निर्माण करवाया है. शनिवार को डीजीपी इसका उदघाटन करेंगे. स्थायी कैंप का निर्माण होते ही जवानों को डेंटल कॉलेज से हटा दिया जायेगा.
गौरतलब है कि रिम्स में निजी सुरक्षा एजेंसी के रहते हुए लगातार मारपीट की घटना हो रही थी, जिसके बाद रिम्स प्रबंधन ने सैप के जवानों की मांग सरकार से की थी. सरकार ने प्रथम चरण में रिम्स प्रबंधन को सैप के 30 जवान दिये है. धीरे-धीरे कर सैप के जवानों की संख्या बढ़ायी जायेगी.
हटेंगे निजी सुरक्षा एजेंसी के 50 जवान : रिम्स प्रबंधन सैप के जवानों की तैनाती के बाद सोमवार को निजी सुरक्षा जांच एजेंसी को पत्र लिखकर अपने 50 अप्रशिक्षित और अकुशल सुरक्षाकर्मियों को हटाने के लिए पत्र लिखेगा. पत्र के माध्यम से निजी सुरक्षा एजेंसी को बताया जायेगा कि उसके द्वारा कुछ वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है, इसलिए वह अपने सुरक्षाकर्मियों को हटाना शुरू करें.
शनिवार को सैप के 30 जवान आ जायेंगे. उनके रहने के लिए बनाये गये अस्थायी बैरेक का उदघाटन किया जायेगा. रविवार से सैप के जवानों की तैनाती कर ली जायेगी. निजी सुरक्षा एजेंसी को अपने 50 हटाने के लिए लिखा जायेगा.
डॉ आरके श्रीवास्तव, निदेशक रिम्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >