ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से मारा धक्का
पिस्कानगड़ी : थाना क्षेत्र के प्रेमनगर चौक के पास शुक्रवार शाम पांच बजे के आसपास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान नगड़ी थाना क्षेत्र के तुसमू गांव निवासी प्रकाश उरांव (25) के रूप में की गयी है. प्रकाश एक दोस्त की स्कूटी लेकर दोपहर तीन बजे घर से अपनी नानी के घर इटकी जा रहा था. जैसे ही वह नगड़ी के प्रेमनगर चौक के पास पहुंचा, पीछे से ट्रक नंबर सीजी 22 जे 7345 ने उसे पीछे से धक्का मार दिया.
जिससे वह सड़क पर ही गिर गया और उसकी वहीं मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वहीं पर ट्रक छोड़ कर भाग निकला. ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गये, जिससे आधे घंटे तक रांची-गुमला रोड जाम रहा. सूचना पर नगड़ी पुलिस ने शव व दोनों वाहन को थाना ले आयी.
