रांची : पांच विषयों में पीजी कोर्स शुरू करने की अनुमति

रांची : रांची विवि संबद्धता समिति ने निर्मला कॉलेज में पांच विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स सत्र 2018-20 से आरंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है. इनमें अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास अौर राजनीतिशास्त्र विषय शामिल हैं. कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्मला कॉलेज में ही बीए अंग्रेजी अौर […]

रांची : रांची विवि संबद्धता समिति ने निर्मला कॉलेज में पांच विषयों में स्नातकोत्तर कोर्स सत्र 2018-20 से आरंभ करने की अनुमति प्रदान कर दी है.
इनमें अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास अौर राजनीतिशास्त्र विषय शामिल हैं. कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्मला कॉलेज में ही बीए अंग्रेजी अौर दर्शनशास्त्र विषय में सत्र 2018-21 के लिए अॉनर्स व सामान्य कोर्स के लिए संबद्धता विस्तार दिया गया. इसी प्रकार बीकॉम अॉनर्स व सामान्य कोर्स के लिए स्थायी संबद्धता प्रदान कर दी गयी.
बैठक में संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में बीए हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल व बीकॉम अॉनर्स व सामान्य कोर्स के लिए सत्र 2018-21 के लिए अस्थायी संबद्धता प्रदान कर दी गयी. बैठक में सिल्ली कॉलेज को भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, जंतुविज्ञान व वनस्पतिशास्त्र विषय में सत्र 2018-21 के लिए अॉनर्स व सामान्य कोर्स के लिए संबद्धता दी गयी.विवि जांच रिपोर्ट के आधार पर केजरीवाल इंस्टीट्यूट अॉफ मैनेजमेंट एंड डेवपलमेंट स्टडीज तेतरी, नामकुम को बीबीए व बीसीए कोर्स के लिए सत्र 2018-21 से संबद्धता प्रदान कर दी गयी. उर्सुलाइन वीमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज लोहरदगा को एमएड कोर्स सत्र 2018-20 से शुरू करने के लिए संबद्धता प्रदान कर दी गयी है. बैठक में प्रतिकुलपति प्रो कामिनी कुमार, डीएल्डब्ल्यू डॉ पीके वर्मा, सीसीडीसी डॉ गिरिजा शंकर नाथ शाहदेव, रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी, डॉ पीके श्रीवास्तव, डॉ अशोक चौधरी, डॉ एम बाखला, डॉ प्रीतम कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >