ऑपरेटर, खलासी की मौत

चान्हो : प्रखंड के गुटुवा कदमटोली में मंगलवार को जेसीबी मशीन पलटने से ऑपरेटर बलकु उरांव (40 वर्ष) व खलासी प्रकाश महतो (25 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बलकु उरांव, प्रकाश महतो के साथ दोपहर करीब 12 बजे जेसीबी मशीन लेकर गुटुवा कदमटोली में प्रदीप उरांव के कुएं से मिट्टी हटाने जा […]

चान्हो : प्रखंड के गुटुवा कदमटोली में मंगलवार को जेसीबी मशीन पलटने से ऑपरेटर बलकु उरांव (40 वर्ष) व खलासी प्रकाश महतो (25 वर्ष) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बलकु उरांव, प्रकाश महतो के साथ दोपहर करीब 12 बजे जेसीबी मशीन लेकर गुटुवा कदमटोली में प्रदीप उरांव के कुएं से मिट्टी हटाने जा रहा था.
इसी क्रम में गांव के समीप ही पगडंडी नुमा रास्ते में जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी. जेसीबी के पलटने के क्रम में ऑपरेटर व खलासी ने कूद कर जान बचाने का प्रयास किया. लेकिन कूदने के बाद दोनों जेसीबी के नीचे दब गये. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव को जेसीबी मशीन के नीचे से निकाला जा सका. बलकु उरांव लातेहार के बेतर व प्रकाश महतो निंदिर गांव के रहनेवाले थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. जेसीबी मशीन चान्हो के ही चोरेया मोड़ निवासी काशी सिंह की बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >