ईद पर भरें गो एयर, एयर विस्तारा और इंडिगो में उड़ान, एयरलाइंस कंपनियां दे रही हैं बंपर ऑफर

रांची़ : ईद के मौके पर गो एयर, एयर विस्तारा और इंडिगो ने अपने सभी फ्लाइ्टस में ऑफर दिया है. गो एयर की तरफ से ईद के मौके पर विशेष इफ्तार रीफ्रेशमेंट दिया जा रहा है, तो विस्तारा की तरफ से 500 रुपये का बोनस प्वाइंट ग्राहकों को दिया जा रहा है. वहीं इंडिगो की […]

रांची़ : ईद के मौके पर गो एयर, एयर विस्तारा और इंडिगो ने अपने सभी फ्लाइ्टस में ऑफर दिया है. गो एयर की तरफ से ईद के मौके पर विशेष इफ्तार रीफ्रेशमेंट दिया जा रहा है, तो विस्तारा की तरफ से 500 रुपये का बोनस प्वाइंट ग्राहकों को दिया जा रहा है. वहीं इंडिगो की तरफ से बैक पैक डेज पर विशेष छूट दी जा रही है. ये सभी ऑफर सीमित अवधि के लिए हैं.
16 जून तक गो एयर की फ्लाइट से सफर करनेवालों को 350 रुपये में इफ्तार रीफ्रेशमेंट दिया जा रहा है. इसमें काजू, खजूर, पंजाबी समोसा, माजा और मिनरल वाटर शामिल है. विस्तारा की फ्लाइट में 14 जून तक बुकिंग करानेवाले यात्रियों को 500 रुपये का बोनस प्वाइंट दिया जा रहा है. विस्तारा की तरफ से वन वे और राउंड ट्रिप की बुकिंग पर यह छूट दी जा रही है. इंडिगो की तरफ से बैक पैक डेज के नाम से ऑफर शुरू की गयी है.
इसमें छात्रों को विमान के किराये पर छह प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. वन वे और राउंड ट्रिप में यह छूट देने की घोषणा की गयी है. स्टूडेंट्स के लिए 10 किलोग्राम अतिरिक्त लगेज की छूट दी जा रही है. इंडिगो विमान से बुकिंग करानेवाले छात्रों के लिए ऑफर 24 जुलाई तक के लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >