शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी ने सीएम रघुवर से की मुलाकात

रांची : फिल्म ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी ने सीएम रघुवर दास से मुलाकात की. इस दौरान रमेश सिप्पी की पत्नी किरण जुनेजा भी मौजूद थी. बता दें कि रांची में फिल्मी फेस्टीवल को लेकर कई सितारे जुटे हैं. इनमें संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा, अमोल पालेकर और दिव्या दत्ता प्रमुख हैं. बता दें कि आयोजित […]

रांची : फिल्म ‘शोले’ के निर्देशक रमेश सिप्पी ने सीएम रघुवर दास से मुलाकात की. इस दौरान रमेश सिप्पी की पत्नी किरण जुनेजा भी मौजूद थी. बता दें कि रांची में फिल्मी फेस्टीवल को लेकर कई सितारे जुटे हैं. इनमें संजय मिश्रा, यशपाल शर्मा, अमोल पालेकर और दिव्या दत्ता प्रमुख हैं.

बता दें कि आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में महेश भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और इम्तियाज अली समेत 20 लोगों को सम्मानित किया जायेगा. रविवार को रांची के खेलगांव में फिल्म फेस्ट के समापन समारोह में जाने-माने निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट को माइलस्टोन ऑफ झारखंड फिल्म पॉलिसी का पुरस्कार दिया जायेगा. प्रियंका चोपड़ा को श्रीदेवी एक्सलेंस अवॉर्ड और इम्तियाज अली को झारखंड रत्न ऑफ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से सम्मानित किया जायेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >