सीनीयर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर में झारखंड की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी

रांची : सीनीयर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर में झारखंड के तीन महिला हॉकी खिलाडियों का चयन हुआ है. झारखंड के तीन महिला हॉकी टीम खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सोनल मिंज एवं बिरजनी एक्का का चयन किया गया. 28 मई से 09 जून तक साई सेंटर बैंगलौर में आयोजित सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम […]

रांची : सीनीयर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर में झारखंड के तीन महिला हॉकी खिलाडियों का चयन हुआ है. झारखंड के तीन महिला हॉकी टीम खिलाड़ियों निक्की प्रधान, सोनल मिंज एवं बिरजनी एक्का का चयन किया गया. 28 मई से 09 जून तक साई सेंटर बैंगलौर में आयोजित सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी.

इनका चयन पिछले माह 26 अप्रेल से 8 मई तक सम्पन्न राष्ट्रीय शिविर में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन्हें कोर ग्रूप में रखा गया है. ये झारखण्ड के हॉकी के लिए अच्छी खबर है कि जूनियर के बाद सीनियर स्तर में भी हमारे तीन तीन खिलाड़ियो का चयन एक साथ हुआ है.
इनके चयन की सूचना पर हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह,शशिकांत प्रसाद,रजनीस कुमार,असुंता लकड़ा,मनोज कोनबेगी,आश्रिता लकड़ा,माइकल लाल,सुरेश महतो सहित हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियो ने इन्हें बधाई और शुभकामना दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >