तीन माह से खराब है एटीएम, ग्राहक परेशान

सिल्ली : हिंडालको गेट के समीप लगाया गया एसबीआइ का एटीएम करीब तीन माह से खराब है. वहीं मुरी स्टेशन स्थित एसबीआइ का ही एटीएम महीनों से बंद है. ग्राहकों का आरोप है कि केवल जीएम के दौरे के दौरान एटीएम को दिखावे के लिए खोल दिया गया था. बड़ा मुरी बस स्टैंड में एसबीआइ […]

सिल्ली : हिंडालको गेट के समीप लगाया गया एसबीआइ का एटीएम करीब तीन माह से खराब है. वहीं मुरी स्टेशन स्थित एसबीआइ का ही एटीएम महीनों से बंद है. ग्राहकों का आरोप है कि केवल जीएम के दौरे के दौरान एटीएम को दिखावे के लिए खोल दिया गया था. बड़ा मुरी बस स्टैंड में एसबीआइ का एटीएम कभी चालू रहता है, तो कभी खराब.

एटीएम के लगातार बंद रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शाखा प्रबंधक ने बताया कि लोग एटीएम मशीन में कागज व अन्य सामग्री ठूंस देते हैं, जिस कारण मशीन खराब हो गयी है. अब नयी मशीन के आने पर ही दोनों एटीएम चालू किये जायेंगे. कबतक मशीन आयेगी, इस पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा.

अन्य बैंकों के एटीएम भी खराब
सिल्ली, मुरी में यूनियन बैंक के तीन, आइडीबीआइ का एक, आइसीआइसीआइ बैंक का एक व बीओआइ का भी एक एटीएम है, लेकिन ये भी अक्सर आउट अॉफ सिग्नल अथवा खराब रहते हैं. ग्राहकों ने बैंकों से अपने एटीएम को ठीक कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >