चारा घोटाला : डोरंडा कोषागार मामले में दी गवाही

रांची : चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले (आरसी 47ए/96) में शनिवार को सीबीआइ की अोर से दो गवाहों की गवाही दर्ज करायी गयी. इनमें गवाह संख्या 521 के रूप में केंद्रीय उत्पाद विभाग के पूर्व अधीक्षक रवींद्र कुमार छिब्बर अौर गवाह संख्या 522 के रूप में बेंगलुरु के आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 22, 2018 3:54 AM

रांची : चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले (आरसी 47ए/96) में शनिवार को सीबीआइ की अोर से दो गवाहों की गवाही दर्ज करायी गयी. इनमें गवाह संख्या 521 के रूप में केंद्रीय उत्पाद विभाग के पूर्व अधीक्षक रवींद्र कुमार छिब्बर अौर गवाह संख्या 522 के रूप में बेंगलुरु के आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त रजनीश कुमार की गवाही दर्ज की गयी.

दोनों गवाहों की गवाही चारा घोटाला से जुड़े एक अन्य मामले आरसी 20ए/96 मामले से एडॉप्ट (ग्रहण) किया गया. गवाह रवींद्र कुमार छिब्बर से आपूर्तिकर्ता अौर मामले में आरोपी राजन मेहता, हरीश खन्ना, मधु मेहता तथा एमएस बेदी की अोर से प्रतिपरीक्षण किया गया. रजनीश कुमार की अोर से आपूर्तिकर्ता दयानंद कश्यप अौर संजय सिन्हा की अोर से प्रतिपरीक्षण किया गया. मामले में एक अन्य गवाह कोलकाता से पुलक मुखर्जी की गवाही नहीं हो पायी. पुलक मुखर्जी अपने दिये हुए पते पर उपलब्ध नहीं थे. अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी.