रांची : मेयर पद के प्रत्याशी अजय तिर्की के खिलाफ प्राथमिकी

रांची : नगर निगम के मेयर पद से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अजय तिर्की के खिलाफ सोमवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. नगर निगम चुनाव में किसी मेयर प्रत्याशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का यह पहला मौका है. क्या है मामला उल्लेखनीय […]

रांची : नगर निगम के मेयर पद से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अजय तिर्की के खिलाफ सोमवार को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. नगर निगम चुनाव में किसी मेयर प्रत्याशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का यह पहला मौका है.
क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि तीन अप्रैल को मेयर पद की निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अंजली यादव ने प्रत्याशी से स्पष्टीकरण मांगा था. अजय तिर्की को 31 मार्च को सशर्त एक कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति दी गयी थी.
उस कार्यक्रम में चुनाव संबंधी किसी प्रकार की चर्चा या प्रचार-प्रसार नहीं करना था, लेकिन प्रत्याशी ने इसका पालन नहीं किया. प्रत्याशी का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाये जाने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का एसडीअो ने निर्देश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >